14 दिसंबर 2011 - 20:30

सीरिया पर अमरीका के नेतृत्व में पड़ने वाले आर्थिक दबाव के बीच ईरान इस देश की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भरपूर सहायता करने को तैयार है....

इस्लामी गणतंत्र ईरान के सड़क एवं नगर निर्माण मंत्री अली नीकज़ाद ने कहा है कि सीरिया पर अमरीका के नेतृत्व में पड़ने वाले आर्थिक दबाव के बीच ईरान इस देश की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भरपूर सहायता करने को तैयार है।ईरान सीरिया आर्थिक आयोग की दमिश्क़ में होने वाली बैठक के समापन पर बुधार को श्री नीकज़ाद ने कहा कि क्षेत्र में सीरिया अमरीका विरोधी एवं इस्राईल विरोधी प्रतिरोध का स्तंभ है। उन्होंने कहा कि शत्रु सीरिया में अपने लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकेंगे और यह देश इस संकट से उबर जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सीरिया के साथ खड़े हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधियों की दो दिनों तक चलने वाली बैठक में वाणिज्य, पूंजीनिवेश, बैंकिंग, सीमा शुल्क, कृषि, पर्यटन, स्वास्थ्य, बिजली, तेल, गैस और औद्योगिक परियोजनाओं के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। सीरिया में अमरीका जैसी कुछ बाहरी शक्तियां पिछले कुछ महीनों से हिंसा को हवा देने और बश्शार असद सरकार को घुटने टेकने पर विवश करने का प्रयास कर रही हैं।

......

166